Breaking News
नाग पंचमी पर कुश्ती और खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम     |     बकहर नदी उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन ठप     |     पुलिया बहने से हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूटा, कच्चे मकान की दीवार और ओसारी गिरी     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• राबर्ट्सगंज, हाथीनाला व करमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीन वाहन भी किए गए सीज

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राबर्ट्सगंज, हाथीनाला और करमा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें राबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध खनन व खनिज परिवहन से जुड़े गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रयुक्त 3 चारपहिया वाहनों को सीज किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संगठित तरीके से अवैध खनन व परिवहन के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे तथा पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित रहे हैं।

• हाथीनाला व करमा पुलिस ने भी दो-दो गैंगस्टर किए गिरफ्तार

अभियान के दौरान थाना हाथीनाला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों आलम और वकील को गिरफ्तार किया, जबकि थाना करमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुरेश मौर्या और सनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध, अवैध खनन और माफिया गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Top