Breaking News
विवाद: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती पर उठे सवाल, आय प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत     |     कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• हादसे में 18 वर्षीय युवक के सिर में आई गंभीर चोट, सीएचसी में चल रहा उपचार

दुद्धी(सोनभद्र)। कस्बे के वार्ड नंबर-6 स्थित धीरज किराना दुकान के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन के कारण आगे चल रही टेंपो अचानक रुक गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक टेंपो से जा टकराई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

• स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत चिंताजनक

हादसे में राम कुमार (18), पुत्र गोविंद, निवासी पिपराही, के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।





Top