Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल मे अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल विधान परिषद सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री उत्तर प्रदेश भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वप्रथम मंत्री डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित किया और उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धरकार समाज को आगे बढ़ाना है जो समाज में शिक्षा से वंचित हैं जिससे हमारा समाज विकास कर सके मंत्री ने इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सभासद एवं अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा को आगे बढ़ने का करवा सभासद लालजी वर्मा के द्वारा किया जा रहा है उनका यह बहुत ही सराहनीय कार्य है और कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसका उपयोग करके आप अपने भविष्य को बदल सकते हैं इस होली मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि संजय कुमार वर्मा (अधिशासी अधिकारी) अतिथि गुलाब चंद्र वर्मा( सीएमओ) सुक्खू धरकार, जय धारिया, हरिशंकर( वरिष्ठ लिपिक) राजेंद्र प्रसाद (टीटी रेलवे विभाग) कुन्दन वर्मा , कार्यक्रम संयोजक जय धारिया मनोज कुमार वर्मा (एडवोकेट ) हरिशंकर वर्मा (वरिष्ठ लिपिक) मंगल वर्मा( जिला अध्यक्ष) काली वर्मा, रंग लाल वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे





Top