Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• हाई स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर के कारण सोमवार रात एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दुद्धी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे कमलेश गौड़ पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी टोला कनकोडवा, ग्राम डुमरडीहा की बाइक रात करीब साढ़े आठ बजे रामनगर रेलवे गेट के पास बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर फिसल गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

• लगातार हादसों से लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों में स्पीड ब्रेकर को लेकर काफी आक्रोश देखा गया और उन्होंने प्रशासन से ब्रेकर की ऊंचाई कम कराने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी दुर्घटनाएं न हों।





Top