Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एर्टिगा कार पकड़कर तीनों को दबोचा, नगदी व मोबाइल बरामद

सोनभद्र। सस्ते श्रृंगार के सामान बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोन थाना क्षेत्र के नोडिहा निवासी पीड़ित की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। आरोप है कि पीड़ित से करीब 85 हजार रुपये की ठगी की गई, जिसमें 20 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से जबकि बाकी रकम नकद ली गई थी।

• सीसीटीवी और मोबाइल नंबरों से खुला ठगी का राज

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर एक एर्टिगा कार को चिन्हित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन को पकड़कर उसमें सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नगदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने एर्टिगा कार भी कब्जे में ले ली है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।





Top