SVG इण्डिया न्यूज रूम
चोपन(सोनभद्र)। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार पिता दवा कराने के बहाने बेटी को घर से लेकर निकला और चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
• शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आरोप है कि गंगा दयाल यादव पुत्र स्व. शिवपूजन यादव, मूल निवासी गौरा थाना क्षेत्र, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार, वर्तमान में रामगढ़ थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास रह रहा था और ओबरा थाना क्षेत्र में गल्ला बेचने का काम करता है। बताया गया कि रविवार की शाम वह अपनी पुत्री को दवा कराने के बहाने घर से लेकर निकला और चोपन क्षेत्र के बग्घानाला के पास सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद चोपन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।