Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम कोंगा में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोंगा निवासी भैरवनाथ (36) पुत्र राम प्रसाद खरवार रात करीब 9 बजे घर के पास स्थित कुएं से पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी अधिक होने के कारण युवक की डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

• सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता राम प्रसाद खरवार ने बभनी थाने में लिखित सूचना देकर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





Top