अवधेश गुप्ता संवाददाता
• डिबुलगंज अनपरा में 11 मार्च को होगी बसपा की अहम बैठक
• आयोजित बैठक में भाजपा,सपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे बसपा में शामिल
गुरमा(सोनभद्र)। बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले विधानसभा ओबरा 402 की एक अहम बैठक 11 मार्च को दोपहर 2 बजे डिबुलगंज अनपरा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। बैठक की देखरेख जोन प्रभारी सत्यप्रकाश जायसवाल और सह जोन प्रभारी मनोज भारती करेंगे। इस बैठक में सेक्टर रेहटा, रेनुसागर, अनपरा, अनपरा बाजार, डिबुलगंज, खजुरा, रणहोर, सिदहवा सहित सेक्टर कमेटी, भाईचारा कमेटी, पिछड़ा मोर्चा, विधानसभा कमेटी तथा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी पन्नालाल भारती मौजूद रहेंगे।
• अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के बसपा में शामिल होने का दावा
बैठक में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर लखनऊ में प्रस्तावित “लखनऊ चलो विशाल महारैली” को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव सत्येंद्र भारती और विधानसभा कोषाध्यक्ष संयमलाल खरवार करेंगे। विधानसभा ओबरा 402 के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा ने बताया कि इस बैठक में भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के बसपा की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।