Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• एलटी लाइन से निकली चिंगारी से अरहर और जौ की खड़ी फसल में लगी आग

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में मंगलवार दोपहर एलटी लाइन का तार टूटने से खेतों में खड़ी अरहर और जौ की फसल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की एलटी लाइन का तार अचानक टूट गया, जिससे निकली चिंगारी ने अरहर की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

• ग्रामीणों की मशक्कत से बची अन्य किसानों की फसल

आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आग की सूचना किसानों को दी, जिसके बाद किसानों ने नधिरा स्थित विद्युत सब-स्टेशन पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने पानी लाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बबलू पाण्डेय पुत्र रामलखन पाण्डेय और श्यामधर पाण्डेय पुत्र अमरेशचंद पाण्डेय की दो बीघे से अधिक अरहर और जौ की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आसपास के अन्य खेतों की फसल बचा ली गई। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है, जिससे किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके।





Top