Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बच्ची को ले जाने के आरोप के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने महिला को घेरा, पुलिस पूछताछ में जुटी

दुद्धी(सोनभद्र)। मलदेवा गांव में बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि महिला अपने दो साथियों के साथ एक बच्ची को ले जाने का प्रयास कर रही थी। परिवार वालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

• पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़ी गई बुजुर्ग महिला को अपने साथ कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि दुद्धी क्षेत्र में कुछ दिनों के भीतर बच्चा चोरी की अफवाह से जुड़ी यह तीसरी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही





Top