Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत सिंह संवाददाता

• 23वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रयागराज ने वाराणसी को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब

ओबरा(सोनभद्र)। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ, जिसमें खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नाइन स्टार ओबरा के पूर्व कप्तान स्व. राजेश यादव की स्मृति में खिलाड़ियों और दर्शकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित वैश्य मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, रमेश सिंह, मधुसूदन जायसवाल, अमित कुमार, रमेश सिंह यादव, उमाशंकर सिंह और अरुण प्रजापति शामिल रहे। आयोजन की देखरेख सोनांचल कप के अध्यक्ष रमेश वैश्य और रमेश कुमार सिंह ने की, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने की बात कही।

• आशीष रत्नम की दमदार पारी से प्रयागराज ने पलटा मुकाबला

फाइनल मुकाबले में प्रयागराज और सायना स्पोर्ट्स वाराणसी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी प्रयागराज के सामने वाराणसी ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए, जिसमें सुधीर सिंह ने 39 और विवेक सिंह ने 38 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयागराज की ओर से आशीष रत्नम ने नाबाद 91 रनों की शानदार पारी खेली और यादवेन्द्र सिंह के सहयोग से टीम ने 24 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष रत्नम को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी प्रदीप शर्मा और सोनू राय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग के.के. पासवान (छोटू) और अक्षय पटेल ने संभाली। आयोजन संचालन में संकट मोचन झा और राजू यादव की अहम भूमिका रही, वहीं कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह, शिवनाथ जैसवाल, रमेश वर्मा, नीरज भाटिया, संतोष राय, अनिल सिंह, दीपक केशरी और उमेश सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।





Top