शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी गांव में शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते एक घर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय घर में एक युवक अकेला मौजूद था। अचानक आग भड़कने पर युवक आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और बचाव के लिए शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को आग से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
• पड़ोसियों की सतर्कता से बची जान, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आग में घर का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग से झुलसे युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल के बर्न यूनिट सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आगजनी की इस घटना से गांव में दहशत और लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।