Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• राम नवमी पर्व को भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाने को लेकर हुई बैठक, नए पदाधिकारियों की घोषणा

विंढमगंज(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत बूटबेढवा के पंचायत भवन में श्रीराम नवमी सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी राम नवमी पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश रावत और व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी ने की। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा।

• बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा

बैठक के दौरान समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से राजकमल गुप्ता को श्रीराम नवमी सेवा समिति का अध्यक्ष और विक्की मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता और व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य होने की उम्मीद है। बैठक में लवकुश चंद्रवंशी, प्रभात कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, हर्षित चंद्रवंशी, दीपक कुमार गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, जितेंद्र प्रसाद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि उत्तरप्रदेश–झारखंड सीमा पर स्थित राम जानकी मंदिर और मां काली मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष राम नवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।





Top