Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• देर रात खलिहान में आग लगने से लगभग 33 बीघा सरसों की फसल जलने का आरोप, किसानों को सात लाख से अधिक नुकसान का अनुमान

घोरावल(सोनभद्र)। तेंदुहार ग्राम पंचायत के लाली गांव में खलिहान में रखी सरसों की फसल में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई किसानों ने अपनी कटी हुई सरसों की फसल को मड़ाई के लिए एक ही खलिहान में बोझ बनाकर जमा किया था। देर रात अचानक अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए आसपास रखी सरसों की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 33 बीघा सरसों की फसल जलने का आरोप है और किसानों को सात लाख रुपये से अधिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

• आग बुझाने में बिजली बाधा बनी, किसानों ने पानी डालकर पाया काबू

घटना के समय इलाके में बिजली आपूर्ति बंद होने की बात सामने आई है। करीब दो घंटे बाद बिजली आने पर ग्रामीणों ने समरसेबल पंप चलाकर पानी डाला और किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अग्निशमन सेवा की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे किसानों में नाराजगी देखी गई। इस आगलगी में राहुल, रामसिंह, लक्ष्मण प्रसाद और मानसिंह पुत्र धर्मदेव बैसवार तथा बासमती पत्नी धर्मदेव बैसवार की करीब 25 बीघा फसल जलने की बात कही जा रही है, वहीं हरिशंकर और रविशंकर पुत्र रामपति बैसवार तथा लीलावती पत्नी रामपति बैसवार की करीब 8 बीघा सरसों की फसल भी आग की भेंट चढ़ने का आरोप है। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।





Top