रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान का जनपद दौरा प्रस्तावित है। अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल के अनुसार 12 मार्च की रात्रि में उनका आगमन सर्किट हाउस चुर्क में होगा। 13 मार्च को प्रातः 09:30 बजे जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगी और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
• सम्मान कार्यक्रम, प्रेस वार्ता और निरीक्षण भी करेंगी
इसके पश्चात सर्किट हाउस सभागार में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। अपरान्ह 01:30 बजे प्रेस वार्ता करने के बाद डाला स्थित मां वैष्णो माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। कार्यक्रम के क्रम में जिला कारागार के महिला बंदीगृह का निरीक्षण भी करेंगी और उसके बाद अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी