Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• रास्ते में मामूली कहासुनी के बाद युवक पर दो राउंड फायरिंग का आरोप, हाथ में गोली लगने से घायल

अनपरा(सोनभद्र)। क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब HDFC बैंक के एक निजी सुरक्षाकर्मी पर रास्ते में कहासुनी के बाद युवक पर गोली चलाने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के दौरान सुरक्षाकर्मी ने दो राउंड फायर कर दिए, जिनमें से एक गोली युवक के हाथ में लग गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

• पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने आरोपित सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।





Top