SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के डोमखरी गांव में बारात देखने गए एक व्यक्ति को कार से कुचलने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में आई बारात के दौरान रामगति बैगा (43 वर्ष) सड़क किनारे खड़े थे। आरोप है कि उसी समय बारात में आए कुछ युवक कार लेकर पहुंचे और कथित तौर पर नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार रामगति बैगा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
• इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
घटना के बाद परिजन घायल रामगति बैगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।