SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। 13 मार्च को रमजान माह के अंतिम जुमे पर अदा की जाने वाली अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई तथा पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
• सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। नमाज के दौरान भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस द्वारा पैदल गश्त और आवश्यक प्रबंध किए गए, जिसके चलते पूरे जनपद में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।