रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। पिपरी से आने वाली 33/11 केवी लाइन से जुड़े कुंडाडीह, नधिरा, बभनी और बीजपुर फीडर की बिजली आपूर्ति शनिवार को बाधित रहने की सूचना दी गई है। विद्युत विभाग के अनुसार इन चारों फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
• उपभोक्ताओं से पहले आवश्यक तैयारी करने की अपील
म्योरपुर उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, इसलिए उपभोक्ता सुबह 9 बजे से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। साथ ही पानी और अन्य जरूरी जरूरतों की व्यवस्था पहले ही कर लेने की अपील की गई है, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।