SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। अलविदा जुमा के अवसर पर घोरावल क्षेत्र की दोनों प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की। बड़ी मस्जिद में नमाज़ की इमामत मुफ्ती अरशद ने की, जबकि नूरी मस्जिद में इमाम सादिक रज़ा ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
• पुलिस रही सतर्क, शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज़
नमाज़ के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घोरावल में पुलिस की व्यवस्था मजबूत रही। थाना प्रभारी बृजेश सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान इमरान मंसूरी, मुमताज अली, अब्रार, समीर, कल्लू दादा, साहबान, शहाबुद्दीन, सब्बीर, अहमद, खालिद, बरकत भाई समेत तमाम लोगों ने नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।