Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• नदी में कूदने के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया

चोपन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पुराने सोन पुल से एक अज्ञात युवती के छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

• स्थानीय युवक ने नदी से बाहर निकालकर बचाई जान

घटना के दौरान दाह संस्कार का कार्य करने वाले राहुल चौधरी ने साहस दिखाते हुए युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवती को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच करते हुए छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।





Top