Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• आग की चपेट में आई पान की गुमटी, दमकल टीम ने घंटों बाद पाया काबू

शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्का डार मार्केट में शिव मंदिर के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में पास में रखी पान की गुमटी भी आ गई, जिससे वहां मौजूद सामान को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

• दुकान जलने से रोजी-रोटी पर संकट का आरोप

बताया जा रहा है कि आग से विनोद केशरी की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका





Top