Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से सजा वार्षिक उत्सव समारोह

घोरावल(सोनभद्र)। न्याय पंचायत मुसहा के प्राथमिक विद्यालय बौराडीह में वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक केवला प्रसाद, राम औतार, एआरपी अनिल प्रजापति और मयंक दुबे द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक राधा देवी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर और बैज लगाकर स्वागत किया।


Blog single photo


• शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश

कार्यक्रम में अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें ताकि उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके। समारोह में न्याय पंचायत के वरिष्ठ अध्यापक बच्चु प्रसाद, सुशीला देवी, सुमन, प्रदीप सिंह, रामसूचित रजक, शैलेंद्र प्रताप राव और राम पूजन सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद और उपाध्यक्ष नीतू की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय वीर खुर्द के प्रधानाध्यापक शिव शंकर ने किया, जबकि अंत में प्रधानाध्यापक राधा देवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




Top