Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

सोनभद्र। 14 मार्च को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

• परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए और किसी भी प्रकार की नकल या संदिग्ध गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त न किया जाए। परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए ब्रीफ किया गया है, ताकि भर्ती परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।





Top