सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद के पन्नूगंज के रामगढ़ कस्बे में 12 वर्षीय बालक आर्यन गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में एसओजी और पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
•जादू-टोना और आपसी विवाद को लेकर हत्या का आरोप
बताया गया कि मृतक के नाना शिवमूरत गुप्ता की तहरीर पर पन्नूगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने पकरहट नहर पलिया राकी गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जादू-टोना और आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप सामने आया है।