SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
कोन(सोनभद्र)। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोवंश तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोपन और घोरावल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने झरिया नाला चकरीया के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां से 10 गोवंश के साथ तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।
• अभियान के दौरान कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 39/2026 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।