Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की कड़ी कार्रवाई की मांग

सोनभद्र। गौतम बुद्ध नगर में अधिवक्ता फरीद अहमद के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट की घटना को लेकर अधिवक्ता समाज में नाराजगी जताई जा रही है। इस मामले में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। बताया गया कि थाना बिसरख क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश की स्थिति बताई जा रही है।

• अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की भी मांग

पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे अधिवक्ता समुदाय में भय का माहौल बताया जा रहा है। इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग भी उठाई गई है, ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Blog single photo

.




Top