Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• देश-विदेश से पहुंचे रक्तवीरों ने निकाली रैली, रक्तदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील परिसर में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान रक्तवीरों ने डीजे की धुन पर जुलूस निकालकर स्थानीय लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। बताया गया कि विभिन्न राज्यों और नेपाल से पहुंचे रक्तदाताओं ने दुद्धी ब्लड सेंटर में रक्तदान भी किया और लोगों को इस महादान के प्रति प्रेरित किया।

• रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि दुद्धी जैसे क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर अभी भी जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि रक्तदान किसी की जान बचाने का सबसे सरल माध्यम है। वहीं राबर्ट्सगंज नगरपालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद ने महिलाओं से भी आगे आकर रक्तदान के लिए प्रेरित होने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने की। इस दौरान विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए रक्तदाताओं का स्वागत किया गया, जबकि छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन में आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट समिति द्वारा किया गया और संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।





Top