शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में भोर करीब 3:30 बजे एचटी लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते वह जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान चालक किसी तरह बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।
• आग लगने से ट्रक पूरी तरह जल गया
बताया जा रहा है कि एचटी लाइन की चपेट में आने के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण ट्रक को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जल गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।