Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• कठपुतली, नुक्कड़ नाटक और जादू के माध्यम से बीमारी के लक्षण व इलाज की दी जानकारी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी क्षेत्र के सतबहनी गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के पास हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट और जिला स्वास्थ्य विभाग सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य, नुक्कड़ नाटक और जादू के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, जांच और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर पहचान और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

• लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह

कार्यक्रम में बताया गया कि दो-तीन सप्ताह से अधिक खांसी, खांसी के साथ खून आना, शाम को बुखार, रात में पसीना, वजन कम होना और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ग्रामीणों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पीएचसी, सीएचसी या जिला अस्पताल में निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान त्रिवेनी सिंह, जान सिंह गोड़, मोहन सिंह गोड़, राम अवतार सिंह, जवाहर जोगी, तुकाराम, आशा कार्यकर्ता प्रभावती देवी, विजय कुमार, रामचरन और हिण्डाल्को सीएसआर के मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





Top