Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• फोम टेंडर संचालन, पम्प ऑपरेशन व सेफ्टी उपकरणों के उपयोग का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

लोढ़ी(सोनभद्र)। अग्निशमन व आपात सेवा मुख्यालय, लखनऊ के आदेशानुसार 17 मार्च को फायर स्टेशन लोढ़ी में फोम टेंडर संचालन, पम्प ऑपरेशन, सेफ्टी बेल्ट उपकरणों की जानकारी एवं आवश्यक सावधानियों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को आपात स्थिति में उपकरणों के सही उपयोग और त्वरित प्रतिक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया।

• आपात स्थितियों में दक्षता बढ़ाने पर रहा जोर

प्रशिक्षण में फायर कर्मियों को फोम टेंडर के प्रभावी संचालन, पम्प की तकनीकी कार्यप्रणाली और सेफ्टी बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ बचाव कार्यों को तेजी और कुशलता से करने पर विशेष जोर दिया गया।





Top