Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• वीजा खत्म होने के बाद भी नहीं लौट सका युवक, परिजनों में चिंता का माहौल

विंढमगंज(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ ग्राम पंचायत निवासी धर्मेंद्र कुमार कनौजिया (करीब 30 वर्ष) के विदेश में फंसे होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले वर्ष फरवरी-मार्च में एक साल के वीजा पर कतर के दोहा शहर काम करने गया था, जिसका वीजा 6 मार्च को समाप्त हो गया। इसके बाद 7 मार्च को उसकी भारत वापसी की फ्लाइट निर्धारित थी, लेकिन मौजूदा हालात के चलते उड़ान रद्द होने की बात सामने आई है, जिससे वह वापस नहीं लौट सका।

• परिजनों ने सुरक्षित वापसी के लिए लगाई गुहार

युवक ने परिजनों को फोन पर बताया कि वहां की स्थिति को लेकर डर और तनाव का माहौल बना हुआ है, जिससे वह काफी परेशान है। घर से दूर होने के कारण परिवार की याद भी लगातार सता रही है। युवक और उसके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित भारत वापसी की गुहार लगाई है। वहीं परिवार के लोग अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।





Top