Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, प्रेम प्रसंग बना हाईवोल्टेज ड्रामा

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश गार्डेन रौप के पास चुर्क इलाके में एक युवक द्वारा मोबाइल टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद को लेकर टॉवर पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामा करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई।

• रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अनहोनी की आशंका

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। युवक लगातार अपनी मांग पर अड़ा हुआ है, जबकि पुलिस और स्थानीय लोग उसे शांत कराने में जुटे हुए हैं।





Top