रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर रेणुकूट मार्ग स्थित बेड़ियां हनुमान मंदिर प्रांगण में महंत मदन गोपाल दास की अध्यक्षता में कलश यात्रा, शोभायात्रा और 9 दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद सहित क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 18 मार्च को सुबह 7 बजे कलश यात्रा और 19 मार्च को सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकालने पर चर्चा की गई।
• भव्य आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं
बैठक में नवरात्रि के अवसर पर श्रीराम कथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। बताया गया कि हिमाचल से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राम मोहन दास रामायणी और अयोध्या से साधु-संत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सभी भक्तों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाएं। बैठक में सतवंत सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रेश सिंह, बिका रावत, सुनील तिवारी, पीएन चौबे, संतोष गुप्ता, चंदन गुप्ता, कृष्ण भगवान पाठक, रिंकेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।