Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• यादव महासभा की बैठक में शिक्षा, नशा मुक्ति और दहेज प्रथा पर हुआ मंथन

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी नगर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह और मंत्रणा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे के साथ हुई, जिसके बाद बैठक में नशा मुक्ति, दहेज प्रथा और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने नशे को युवाओं के लिए घातक बताते हुए इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और परिवार स्तर पर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया।

• दहेज मुक्त समाज और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प

बैठक में दहेज प्रथा को समाप्त करने और दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। साथ ही समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जगत नारायण यादव, अजय यादव, नरेश यादव, अभिनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, लकी यादव, कार्तिक यादव, राजकुमार यादव, विजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे, जहां समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।





Top