शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवती की मौके पर मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती बैढ़न से इलाज कराकर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
• ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम के बाद खुला रास्ता
घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी देर बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया गया, जबकि पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।