Breaking News
चलती साइकिल पर चढ़ने की कोशिश में हादसा, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर     |     हिंदुस्तान ओलंपियाड में दुद्धी के चार छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     डग्गामार वाहन खराब होने पर बच्चों ने लगाया धक्का, स्कूली सुरक्षा पर उठे सवाल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• अल्ट्रासाउंड पंजीकरण के नाम पर 50 हजार की घूस लेने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनपद में सीएमओ कार्यालय से जुड़े संविदा कर्मी चंचल यादव को एंटी करप्शन टीम मिर्जापुर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने राबर्ट्सगंज रोडवेज परिसर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

• शिकायत पर हुई कार्रवाई, टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से तय रकम लेते समय एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को राबर्ट्सगंज कोतवाली ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार चौरेसिया, कृष्णावतार सिंह, भीमशंकर मिश्रा, पुनीत कुमार सिंह, मुकेश सिंह यादव, अमितेज कुमार सिंह, सुधीर कुमार, राजकुमार यादव, प्रशांत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।





Top