Breaking News
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार     |     अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प     |     अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• छात्र की मौत के मामले में बीएसए ने की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश

मड़िहान(मिर्ज़ापुर)। विकास खंड मड़िहान के प्राथमिक विद्यालय बहरछठ में बाउंड्रीवाल गिरने से छात्र की मौत के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय देवहट, विकास खंड हलिया से संबद्ध किया गया है।

• विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की सूचना के बावजूद नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई

बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी पूर्व में उपलब्ध होने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। इसी लापरवाही के चलते 30 जून को हुई दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। मामले की विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


Blog single photo

.




Top