Breaking News
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार     |     अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प     |     अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• चार पुलिसकर्मियों को बनाया था शिकार, लखनऊ से मोबाइल, लैपटॉप व कार के साथ दबोचे गए आरोपी

सोनभद्र। साइबर क्राइम पुलिस थाना ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में लखनऊ से सुफियान, मो. दानिश, अरशद सिद्दीकी एवं तुफैल खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि गिरोह ने Botbro, Crossmarket और MineCrypto जैसे फर्जी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक मुनाफे का लालच देकर जनपद में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत लोगों से कुल ₹25.03 लाख की साइबर ठगी की थी।

• तकनीकी और बैंकिंग साक्ष्यों से हुआ खुलासा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

विवेचना के दौरान तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 30 जून की रात लखनऊ में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन ट्रेडिंग में 8 से 10 प्रतिशत लाभ का झांसा देकर लोगों से निवेश कराते थे और धनराशि विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं शेष धनराशि की बरामदगी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में किसी भी ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 या निकटतम साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।





Top