Breaking News
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार     |     अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प     |     अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और रोजगार समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर निकली सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा

घोरावल(सोनभद्र)। जनहित संकल्प पार्टी की ओर से घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 'सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा' निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान सैकड़ों चारपहिया वाहनों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, ओबीसी वर्ग के लिए पृथक कॉलम, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी तथा 'एक देश-एक शिक्षा-एक सिलेबस' लागू करने की मांग उठाई।

• सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, डीएम को सौंपा छह सूत्रीय मांगपत्र

यात्रा के समापन पर पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इस दौरान हर घर को नौकरी और हर हाथ को रोजगार की कानूनी गारंटी की मांग भी उठाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान करते हुए कहा कि जनहित संकल्प पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपना अभियान निरंतर जारी रखेगी।





Top