Breaking News
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार     |     अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प     |     अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक, 40-50 संवेदनशील गांवों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश


सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को बभनौली कला गांव पहुंचकर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, शुद्ध खान-पान और स्वच्छ वातावरण ही संचारी रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने गांव की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को रोगों के लक्षण, बचाव और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी। विद्यालयों में भी संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ दिलाई गई।

• आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम समेत सभी विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने पर जोर

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को गांव में नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई और सड़कों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के 40 से 50 ऐसे संवेदनशील गांव चिन्हित करने को कहा, जहां संचारी रोग फैलने की आशंका अधिक है, ताकि वहां विशेष स्वच्छता, जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां संचालित की जा सकें। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी जिलाधिकारी को गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर लोगों को स्वयं जागरूक करते देखा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, एएनएम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





Top