Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला करने का आरोप, दो गंभीर घायल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

विंढमगंज(सोनभद्र)। विंढमगंज बाजार क्षेत्र में इन दिनों एक सांड के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सांड अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। अचानक हमला कर देने की वजह से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में लगातार दहशत बनी हुई है। हाल ही में बुटबेढवा ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय पर तैनात इंदू देवी पर भी सांड ने हमला कर घायल कर दिया, वहीं कन्हैया चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार, आमना खातून, लखन लाल गुप्ता सहित कई लोग हमले में घायल बताए जा रहे हैं।

• प्रशासन से कार्रवाई की मांग, बड़ी घटना की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना इस रास्ते से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, ऐसे में यह सांड कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन, ग्राम पंचायत और पशुपालन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए सांड को पकड़कर सुरक्षित स्थान या गौशाला भेजने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।





Top