Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वाहन में क्रूरता से लादकर ले जाई जा रही तीन गाय बरामद, पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी पुलिस ने मध्यरात्रि अभियान चलाते हुए वाहन में लादकर ले जाए जा रहे तीन मवेशियों के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक छोटे हाथी वाहन से तीन गायों को क्रूरता पूर्वक लादकर झारखंड ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने तत्काल तीनों गायों को मुक्त कर वाहन को कब्जे में ले लिया।

• झारखंड के पांच आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरेश यादव, रावत यादव, संतोष यादव, मुनेश्वर यादव निवासी हुनेकला थाना रंका जनपद गढ़वा (झारखंड) तथा विनोद यादव निवासी करसो थाना चैनपुर (पलामू) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top