Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• पहिये में फंसा युवक, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र में श्री साईं आईटीआई कॉलेज के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाइवा के पिछले पहिये में फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

• मशक्कत के बाद निकाला गया शव, जांच जारी

काफी प्रयास के बाद हाइवा का टायर खोलकर युवक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान आनंद यादव के रूप में हुई है, जो एसटीसी प्राइवेट लिमिटेड में कैशियर के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।





Top