Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• जिओ टावर से 15 लीटर डीजल चोरी करने का मामला, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में लगे जिओ कंपनी के टावर से डीजल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनशा राम जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपी ने टावर से करीब 15 लीटर डीजल चोरी कर लिया था, जिसके बाद मामले की सूचना कंपनी कर्मचारियों को हुई।

• शिकायत मिलते ही पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को डीजल समेत पकड़ा गया

घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी कर्मचारी ने थाने में नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को डीजल के साथ पकड़ लिया। बताया गया कि आरोपी पहले उसी टावर में काम करता था, लेकिन फिलहाल काम से बाहर हो चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।





Top