Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बैरियर बंद होते ही लग जाता था लंबा जाम, अब टू-वे सिस्टम से मिलेगी राहत

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान बैरियर बंद होने से लगातार जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।

• पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लागू हुई नई व्यवस्था, यातायात होगा सुचारु

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फोल्डिंग बैरियर लगाकर मार्ग को प्रभावी रूप से टू-वे संचालित किया गया, जिससे जाम की समस्या पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है और लोगों को अब सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।





Top