Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी, बड़े नेटवर्क का खुलासा

कोन(सोनभद्र)। 18 मार्च को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोन पुलिस ने रानीडीह पुलिया के पास घेराबंदी कर दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से कुल 07 गोवंश बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोपन और जुगैल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर झारखंड के व्यापारियों के माध्यम से पश्चिम बंगाल वध के लिए भेजते थे। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

• गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज, कोर्ट भेजे गए आरोपी

कोन पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-41/2026 में धारा 3/5ए/5बी/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है, वहीं मामले में आगे की जांच जारी है।





Top