Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बच्चों ने सुबह देखा मां का शव लटका, पूरे गांव में पसरा मातम

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव में एक विवाहिता द्वारा घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान प्रमीला देवी (40) पत्नी जदुनाथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार रात की है, जब पति काम पर गया हुआ था और घर में बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान विवाहिता ने बेटी का दुपट्टा लेकर धरन में फांसी लगा ली। सुबह बच्चों ने मां को फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

• मानसिक बीमारी का बताया जा रहा कारण, पुलिस कर रही जांच

परिजनों के अनुसार प्रमीला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और पिछले चार वर्षों से रांची में इलाज चल रहा था। घटना के बाद पति को सूचना दी गई, जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचा। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top