Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• परिजनों ने जताया संदेह, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बैना गांव में देर रात एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जमुना धरकार (48) के रूप में हुई है, जो अखंड हरि कीर्तन से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव के शिव मंदिर परिसर में कीर्तन चल रहा था, जहां से लौटते समय मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद साथी पंकज कुमार द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में रस्सियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

• नशे और साजिश की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर

मृतक के साथी के अनुसार घटना से पहले दोनों द्वारा शराब और गांजा सेवन करने की बात सामने आई है। वहीं मृतक की मां बचनी देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को रात में घर से बुलाकर ले जाया गया था और घटना में साजिश की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।





Top