Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल में 140 करोड़ और 12.13 करोड़ की परियोजनाओं से सड़क नेटवर्क होगा मजबूत

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बड़ी पहल करते हुए विधायक अनिल मौर्य द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। घोरावल-कोहरथा-शिवद्वार मार्ग पर लगभग साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹12 करोड़ 13 लाख की लागत से कराया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्रीय संपर्क मार्ग मजबूत होने के साथ आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

• 40 किलोमीटर लंबी सड़क से जुड़ेगा बड़ा इलाका

इसके साथ ही धुरकरी से घोरावल होते हुए रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला तक करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क का भी शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत लगभग ₹140 करोड़ बताई जा रही है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।





Top